सीनियर जूनियर तथा सब जूनियर के छात्रों ने किया प्रतिभाग ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग ने फीता काट कर किया खेलका शुभारंभ।
मामला जनपद बांदा के क्षेत्र बबेरू अंतर्गत विकासखंड कमासिन के जय दुर्गे इंटर कॉलेज बीरा का है ।जहां पर आज 69 वीं क्षेत्रीय कबड्डी विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगित का आयोजन किया गया जिसमें अंडर 14 अंडर 17 वर्ग एवं अंडर 19 वर्ग के छात्र प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपना अपना दमखम दिखाया खेल में क्षेत्र की बबेरू, बेर्रांव ,बिसंडा, भभुआ, मुरवल, बीरा, आदि टीमों ने भाग लिया खेल में सब जूनियर , जूनियर, तथा सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन कर दर्शकों की तालियां बटोरी खेल में सीनियर वर्ग भभुवा के छात्रों ने बिसंडा के छात्रों को 27 11 से पराजित किया वहीं जूनियर वर्ग बालक में वीरा ने बेर्रांव को 30 15 से पराजित किया तथा सब जूनियर वर्ग बालक में बबेरू ने वीरा को 23 /21 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम किया वहीं विजयी प्रतिभागी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र द्विवेदी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया खेल के दौरान व्यायाम शिक्षक बिसंडा से धर्मपाल सिंह, विनय सिंह बेर्रांव , बबेरू से विवेक कुमार यादव, राजेंद्र यादव, कृष्ण देव भारतीय, सुमित मलिक, जीतेन्द्र यादव, शिवाकांत यादव, सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे वहीं पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा आए हुए सभी व्यायाम शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट