जोन-1, जोन-2 और जोन-4 में ताबड़तोड़ सीलिंग, टीम ने मौके पर की सख्त कार्रवाई
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने उपाध्यक्ष एवं सचिव के निर्देश पर सोमवार को जोन-1, जोन-2 और जोन-4 में चल रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर अलग-अलग स्थानों पर निर्माण कार्यों को सील किया।
जोन-2 के अंतर्गत वार्ड नंबर 23, चौकी सराय स्थित मस्जिद के पास श्री दिलशाद द्वारा पुराने भवन को तोड़कर भूतल पर लगभग 300 वर्गगज क्षेत्र में 25 आर.सी.सी. कॉलम खड़े किए गए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया।
जोन-4 के अंतर्गत मल्हीपुर में रेलवे फाटक से करीब 50 मीटर पहले श्री प्रेम द्वारा लगभग 13×50 वर्गफुट क्षेत्र में दीवारें खड़ी कर छत का निर्माण किया जा रहा था। इस निर्माण को भी टीम ने सील कर दिया।
जोन-1में ग्राम घोघरेकी मुख्य मार्ग पर क्लासिक टाइल्स दुकान के सामने श्री इंतजार द्वारा करीब 40 वर्गमीटर क्षेत्र में एक दुकान और एक कमरे का निर्माण किया जा रहा था। विकास प्राधिकरण की टीम ने यहां भी कार्रवाई कर निर्माण को सील कर दिया।
इस कार्रवाई में सहायक अभियंता वीरेश कुमार राणा, सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, शोएब आलम सहित अमरनाथ (मेट) और आउटसोर्सिंग से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़