छुटमलपुर : तहसील बेहट क्षेत्र में लम्बे समय से नंबर प्लेट पुते डम्परों से अवैध खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। जिसका समाचार एक स्थानीय मीडिया कर्मी ने प्रमुखता से चलाया तो राजस्व विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए थाना फतेहपुर पुलिस के साथ अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ने का अभियान चला दिया। बताया जा रहा है कि चैकिंग के दौरान टीम ने अवैध खनन सामग्री से भरे चार डंपरों में शामिल HR 58C 8819, UP 11BT 0707, UP 12CT 9750, HR 58C 0463 को पकड़ कर अवैध खनन परिवहन का खुलासा करते हुए पकड़े गए डंपरों की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी बेहट और खनन विभाग को भेज दी है। राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़