बेहट सहारनपुर नगर पंचायत बेहट कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। सुबह – सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे दहशत में है, क्योंकि आवारा आदमखोर कुत्ते स्कूलो की तरफ जाने वाले रास्तों और गलियों में झुंड बनाकर बैठे रहते है और स्कूल जाने व आने वाले छोटे छोटे बच्चों पर भी हमला करने पर उतारू रहते है। दो दिन पहले भी आवारा आदमखोर कुत्तों ने कई लोगों पर हमला कर उन्हें नोंच लिया था। जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टीम भेजकर एक दो मौहल्लों में कुछ कुत्ते पकड़वाकर इतिश्री कर ली। लेकिन कस्बे में दिनों दिन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। कस्बेवासी अब एसडीएम बेहट से मिलकर आवारा कुत्तों से अपने मासूम बच्चों को बचाने की गुहार लगाएंगे।
नोट:- कुत्तों के झुंड की ये तस्वीरें आज सुबह की है, जो अलग अलग जगहों पर स्कूल जाने वाले रास्तों पर बैठे और खड़े है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़