फतेहगंज पश्चिमी। थाना फतेहगंज पश्चिमी में गांव धन्तिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित माहिला ने थाने में शिकायत कर तान्त्रिक बाबा बब्लू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता ने बताया कि उनकी सास की तबियत खराब चल रही थी। उपचार के लिए को वह अपनी सास व देवर के साथ गांव धन्तिया में बाबा बब्लू के पास गई थी। दिन भर इलाज कराने के बाद रात लगभग 8 बजे बब्लू तान्त्रिक ने मुझे अकेले बुलाकर अंधेरी कोठरी में ले जाकर गंदी बाते करना शुरू कर दिया और उसके शरीर पर बुरी नियत से हाथ फेरने लगा।
पीड़िता ने बताया कि बाबा ने जबरदस्ती बलात्कार का प्रयास किया और कहा कि “तुम्हें मेरी हर बात माननी पड़ेगी तभी तेरी सास ठीक हो जाएगी।” पीड़ित महिला ने बड़ी मुश्किल से वहां से बाहर निकलकर परिवार के लोगो को घटना की जानकारी दी।
पीड़िता परिजनों के साथ थाने में लिखित तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। तांत्रिक पहले भी दिल्ली से इसी आरोप में जेल जा चुका है।
थाना प्रभारी ने बताया की जांच की जा रही है दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय ITN National जिला संवाददाता बरेली