राजेंद्र धाकड़ जिला संवाद दाता
नर्मदापुरम
नर्मदापुरम में विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल, अखिल भारतीय आर्यावर्त संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा आयोजनों में मर्यादा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सौंपे ज्ञापन, नवरात्रि गरबा महोत्सव में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा प्रतिबंध हिंदू संगठनों के पदाधिकारी रहेंगे तैनात, गरबा कार्यक्रमों में केवल मर्यादित एवं धार्मिक गीत ही बजाए जाएं, अश्लील अथवा आपत्तिजनक गानों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए। सभी आयोजनों में मर्यादित ड्रेसकोड अनिवार्य किया जाए।प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति की फोटो पहचान पत्र (आईडी) की जांच अनिवार्य हो। प्रवेश से पूर्व सभी प्रतिभागियों को हिंदू परंपरा अनुसार तिलक लगाकर ही गरबा स्थल में प्रवेश दिया जाए।
किसी भी प्रकार के गैर-हिंदू व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, ताकि धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनी रहे।
आयोजन स्थल पर महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता समय-समय पर इन कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। यदि किसी आयोजन समिति द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं FIR दर्ज करवाई जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद से जिला संयोजक नितिन मेषकर जिला गोरक्षा प्रमुख कैलाश दायमा जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा जिला सह गौरक्षा प्रमुख दिनेश किर नगर सह मंत्री सुरेंद्र साहू नगर उपाध्यक नितिन शर्मा नगर सह संयोजक राहुल बड़कुल नगर गोरक्षा प्रमुख चेतन रैकवार राजकुमार गुवरेले विक्रम पासी रजनीश कुशवाहा अभिषेक यादव सचिन पासी अभिषेक भाटी निखिल तोमर अनुराग तोमर रोहित शर्मा अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।
साथ ही राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि पर्व पर शहर में होने वाले गरबा महोत्सव को लेकर स्पष्ट किया है कि इस आयोजन में गैर-हिंदुओं की एंट्री नहीं दी जाएगी। इस संबंध में प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर, एचपी जिला अध्यक्ष राजीव गौर, विभाग अध्यक्ष गजेंद्र राव, नगर अध्यक्ष सतविंदर सिंह खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह, जिला महामंत्री प्रभात तिवारी की उपस्थिति में अनुभागीय अधिकारी इटारसी एवं थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रांत मंत्री जगबीर राजवंशी ने कहा कि नवरात्रि पर्व केवल पर्व नहीं, बल्कि हिंदू समाज की आराधना एवं आस्था का केंद्र है। नौ दिनों तक हम मां दुर्गा की साधना करते हैं। गरबा आयोजन का उद्देश्य देवी आराधना होना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य से अब यह महोत्सव केवल उत्सव तक सीमित हो गया है। फिल्मी गीतों पर गरबा और गैर-हिंदुओं की एंट्री हमारी संस्कृति व सनातन धर्म पर गलत असर डालती है। ज्ञापन सौंपने के दौरान विभाग महामंत्री सुन्ना गौर, जिला महासचिव अमित गौर, जिला उपाध्यक्ष जीत सिंह, जिला मंत्री हरिनारायण, शुभम कश्यप, शिवांशु वकोरिया, अक्षय आमले, प्रियांशु सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं अखिल आर्यावर्त संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल नर्मदापुरम ने भी एस.पी. ऑफिस थाना कोतवाली एवं थाना देहात में ज्ञापन सौंपा इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप सराठे मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष मोनू राजपूत जिला अध्यक्ष राम पटेल जिला सचिव संजय दुबे जिला मंत्री संजय चौरे नगर अध्यक्ष अमन मांझी अंजू गोस्वामी जिला अध्यक्ष दुर्गा शक्ति परिषद पूनम जी भगवान सिंह, शिबू, राजा, संजय गोस्वामी, उमेश, मयूर, केशव, अंकित, राजकुमार, हर्ष आदि मौजूद रहे।