नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन भी सुराग नहीं, एनडीआरएफ की तलाश जारी
महराजगंज, निचलौल (चंदा गुलभार): 19 सितंबर 2025
थाना निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंदा गुलभार गांव में शुक्रवार को पत्नी से विवाद के बाद नारायणी गंडक नहर में कूदे युवक का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चल सका है। 35 वर्षीय रघुवर की तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार लगी हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रघुवर शराब का आदी था और इसी को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता था। पुनः इसी तरह का झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह घर से निकलकर सीधे नहर की ओर चला गया और कूद गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कराया गया। ग्रामीण भी तलाश में सहयोग कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और रघुवर की तलाश जारी है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)