अजय भारद्वाज अलवर राजस्थान
बड़ौदामेव-69 वि जिला स्तरीय अंडर 14 खो-खो प्रतियोगिता में खेल चंद्रावत की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र वर्ग में टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया।कोच व शारीरिक शिक्षक महेंद्र कुमार भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक रा,उ,प्रा, विद्यालय मनजप्ता में आयोजित हुई।वहीं विद्यालय की छात्राओं ने अंडर-19 वर्ग में भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के कुल 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य लाल जी राम मीणा,अध्यापक ताराचंद शर्मा और लोकेश मीणा पउपस्थित रहे।