इंडिया टीवी राजेश मौर्य कुशीनगर, 23 सितम्बर 2025।
अवैध लकड़ी की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेवरही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 5 बोटा सेमल की लकड़ी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
1. सुदामा शर्मा उर्फ भोला शर्मा पुत्र दलसिंगार शर्मा, निवासी पिरोजहां बलुही, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर
2. सुनील पुत्र पारस शर्मा, निवासी परसा उर्फ सिरसिया, थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर
पुलिस ने बताया कि आरोपियों को लकड़ी काटकर चोरी से ले जाते समय पकड़ा गया। बरामद लकड़ी और गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस व 4/10 उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
05 बोटा सेमल की लकड़ी
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना सेवरही, मय टीम
उपनिरीक्षक आकाश सिंह, चौकी प्रभारी पिपराघाट, थाना सेवरही