पहुंचकट्टा में गूंजा “जय श्रीराम” — विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने किया रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
इंडियन टी वी न्यूज
रिपोर्ट अनिल सोनी
ब्यूरों चीफ बहराइच
विशेश्वरगंज/बहराइच।
ग्राम पंचायत पहुंचकट्टा का ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव धूमधाम से शुरू हो गया है। मंगलवार की रात पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल तब चरम पर पहुंच गया, जब विधायक प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी ने फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया।
रामलीला के मंचन के दौरान जयघोष और आतिशबाजी से पूरा इलाका गूंज उठा। आदर्श बाल रामलीला समिति के अध्यक्ष डा. विकास द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निशंक त्रिपाठी ने कहा— “रामलीला भारतीय संस्कृति की जीवंत धरोहर है, जो हर पीढ़ी को धर्म और आदर्श जीवन का संदेश देती है।”
मंचन के पहले ही दिन रामलीला देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और क्षेत्र भक्तिरस से सराबोर हो गया।