किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
रायपुर। स्टेट जीएसटी की टीम ने दुर्ग के गुटखा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ है। सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग ने सटीक प्लानिंग और फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी। सूत्रों ने बताया अब गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी गुरमुख जुमनानी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक यहां रात के अंधेरे में कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम कराता था, वह भी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में। जिसको ध्यान में रखते हुए छापेमारी से पहले GST टीम ने आधा किलोमीटर पहले ही गाड़ी की लाइटें बंद कर दी थीं। जिसके बाद फैक्ट्री के चारों तरफ चक्कर लगाकर संभावित गुप्त रास्तों की भी जांच की गई। फिर रात करीब 3 बजे फैक्ट्री की सात फीट ऊंची दीवार फांदकर टीम ने अंदर प्रवेश किया। अधिकारियों को देख वहां मौजूद सभी कर्मचारी हड़बड़ा गए। बताया गया कि गुरमुख जुमनानी पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप है।