इंडिया टीवी राजेश मौर्य। कुशीनगर, 24 सितम्बर 2025।
अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से
52 ताश के पत्ते
माल फड़ 15,000 रुपये
जामा तलाशी से 3,500 रुपये
कुल 18,500 रुपये की नकदी बरामद हुई।
दर्ज मुकदमा
म0अ0सं0 299/2025, धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना तरया सुजान।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विजय चौहान पुत्र रामदेव चौहान, सा0 तरया सुजान।
2. कन्हैया पुत्र संजीव गुप्ता, सा0 अहिरौली दीक्षित थाना रविन्द्र नगर।
3. आदर्श पुत्र दिनेश राय, सा0 जवही मलही मुस्तकील थाना तरया सुजान।
4. नूर आलम पुत्र स्व0 जलील, सा0 लतवा मुरलीधर थाना तमकुहीराज।
5. अमित कुमार पुत्र लाल साहब मल्ल, सा0 मटहिनिया खुर्द थाना रविन्द्र नगर।
6. विकास यादव पुत्र स्व0 बिजली यादव, सा0 जवही मलही मुस्तकील थाना तरया सुजान।
गिरफ्तारी टीम
इस कार्रवाई में प्र0नि0 धनवीर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रभात कुमार यादव, उपनिरीक्षक अंकित सिंह, कांस्टेबल गिरीश कुमार, रामनिवास यादव, विपिन पाण्डेय व सुनील यादव शामिल रहे।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।