जिले की अलीगंज तहसील में राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। जिला अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने बताया कि यह सदस्यता अभियान पूरी तरह निःशुल्क है।
यह कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी नीरज दीक्षित और प्रदेश अध्यक्ष राहुल मिश्रा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही संगठन ने एक विशेष कार्यक्रम की भी घोषणा की है।
7 से 16 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज के मार्गदर्शन में दिल्ली से वृंदावन तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में हिंदू परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।