नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने DMFT की बैठक में उठाए हज़ारीबाग़ के विकास से जुड़े अहम मुद्दे
DMFT न्यास परिषद के समक्ष रखी कई महत्वपूर्ण माँगें
हज़ारीबाग़:विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) की न्यास परिषद की बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान विधायक ने हज़ारीबाग़ के सर्वांगीण विकास के लिए कई ठोस प्रस्ताव रखे।
विधायक के प्रमुख माँगें
हजारीबाग सदर विधान सभा क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर ई-पुस्तकालयों की स्थापना की जाए ताकि हर वर्ग के विद्यार्थी और युवाओं को डिजिटल ज्ञान तक पहुँच मिले।हज़ारीबाग़ नशे की चपेट में है, अतः नशामुक्ति केंद्रों की स्थापना अति आवश्यक है। सभी थानों में पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।पंचायत स्तर पर किसानों को मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।हाई मास्क लाइट की व्यवस्था शहरी क्षेत्र के सभी वार्ड और ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायत अंतर्गत मुख्य स्थानों में स्तर तक की जाए।शहरी एवं प्रखंड स्तर पर मुख्य स्थानों में सुरक्षा के मद्देनज़र सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ।हज़ारीबाग़ माइनिंग का बड़ा केन्द्र है ऐसे में जिले में माइनिंग इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए। विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद इलाक़ों में DMFT मद से ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएँ।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सभी सड़कों और नालियों का पुनर्निर्माण कराया जाए।साथ ही बिजली, पानी और खेलकूद की सुविधाओं को और बेहतर किया जाए।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि, DMFT की बैठक में हज़ारीबाग़ की जनता से जुड़े बुनियादी मुद्दों को प्राथमिकता से रखा है। मेरा उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी नागरिक बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे। शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा, स्वच्छता और रोज़गार जैसे क्षेत्रों में ठोस कदम उठाकर हज़ारीबाग़ को एक नए विकास मॉडल के रूप में स्थापित करना हमारी प्रतिबद्धता है।
बैठक में माननीय सांसद मनीष जायसवाल, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, मांडू विधायक तिवारी महतो, उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और जिले के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।