जिला करौली को 25 वर्ष बाद मिला 9 बीघा, 18 बिस्वा भूमि पर कब्जा
रिपोर्टर नरेश जाटव कैलादेवी करौली राजस्थान।
करौली जिले में मंडरायल कस्बे के गांव पांचोली में दिनांक, 25 सितम्बर, 2025, दलित पीडित खातेदार श्री पून्या, जाति जाटव मूल निवासी ग्राम पोस्ट पाँचौली, तहसील मण्डरायल जिला करौली की खातेदारी भूमि खसरा नं. 53, 55, 70, 71, 243, 244, 245, 246, रकबा 9 बीघा, 18 बिस्वा भूमि पर दलितअधिकार केन्द्र के प्रयासों से दिनांक 24 सितम्बर, 2025 को आरोपियों को भूमि से बेदखल करवा कर टैक्टर से खेत को जुतवा कर पुलिस प्रषासन की मौजूदगी में पून्या जाटव को मौके पर कब्जा दिलवाया गया दबंग मीणा जाति के कमलेश पत्नि मनरूप मीना, गिलासी पत्नि भूरा, सरवदी पत्नि रमेश, सियावाई पत्नि सुरेश , लीला पत्नि महेश उर्फ गूगा, वैजयन्ति, राजन्ति पत्नि रामकिशोर मीना, द्वारा पीडितों की खातेदारी भूमि पर बाहुबल से 25 वर्षो से कब्जा कर रखा था। दलित पडित पून्या जाटव को खेत की जुताई नही करने देते थे, कई बार पीडित ने स्थानीय पुलिस प्रषासन व राजस्व अधिकारियों को कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई लेकिन पीडित को कब्जा नही मिल रहा था एवं दलित काष्तकार पून्या जाटव ने दलित अधिकार केन्द्र जयपुर कार्यालय में आकर दलित अधिकार केन्द्र के मुख्य कार्यकारी एडवोकेट हेमन्त मीमरौठ, केन्द्र के निदेषक सतीष कुमार, एडवोकेट व उप निदेषक एडवोकेट चन्दा लाल बैरवा से मिला व प्रकरण के बारे में लिखित में प्रार्थना पत्र देकर भूमि पर दबंग लोगों को बेदखल कर कब्जा दिलवाने की गुहार लगाई। पीडित पून्या जाटव ने केन्द्र के प्रतिनिधियों को बताया कि आरोपी परिवार के सदस्यों ने बाहुबल व लाठी के जोर से दलित पीडित को बेदखल कर 25 वर्षो से भूमि पर कब्जा कर रखा है तथा फसल को आरोपी काट कर ले जाते थे। और पडित के प्रार्थना पत्र के आधार पर दलित अधिकार केन्द्र जयपुर द्वारा मुख्य सचिव राजस्थान सरकार, पुलिस महानिदेषक, राजस्थान जयपुर, अध्यक्ष राजस्व मण्डल अजमेर, जिला कलेक्टर करौली, संभागीय आयुक्त भरतपुर, अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, पुलिस अधीक्षक करौली, मुख्यमंत्री, आदि को पत्र प्रेषित कर आरोपियों को बेदखल कर पीडित को कब्जा दिलवाने की मांग की गई और दलितअधिकार केन्द्र के प्रयासों से दिनांक 24 सितम्बर 2025 को पुलिस जाप्ता के साथ मण्डरायल तहसीलदार शीषराम व थानाधिकारी रामचन्द्र रावत ने पुलिस जाप्ते साथ आरोपी अतिक्रमणकारी का अवैध कब्जे को हटा कर खेत जुतवा कर कब्जा दिलवाया गया और पीडित को अपने खेत में 25 वर्षो से मिले कब्जे कारण खुश नजर आ रहा है लेकिन उसको इस बात का भय भी सता रहा है कि आरोपी पीडित परिवार के साथ अप्रिय घटना को अंजाम न करदे इसके लिए दलित अधिकार केन्द्र जिला पुलिस प्रषासन व राजस्व विभाग को पत्र लिख कर सुरक्षा की मांग कर रहा है।