इंडियन टीवी न्यूज़ रिपोर्टर नरेश जाटव/कैलादेवी करौली राजस्थान।
करौली जिले की कैलादेवी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंहडोटासरा जी के मार्गदर्शन मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री ऋषि मीना की अध्यक्षता मे वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे को लेकर आज सपोटरा माँ कैलादेवी यात्री निवास मे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक मे विधानसभा प्रभारी श्रीमान धर्मेंद्र शर्मा जी एवं प्रदेश महासचिव श्रीमती हुकुम मीना पितुपुरा उपस्थित रहे।प्रभारी जी ने कहा की लोकतंत्र की रक्षा के लिये कांग्रेस कार्यकर्त्ता पूरी मजबूती से जनता की आवाज उठाये, वही प्रदेश महासचिव हुकुम मीना जी ने कहा की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का हमको पुरजोर विरोध करना है और कार्यक्रम में “वोट चोर – गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान मे ब्लॉक अध्यक्ष जी ने सभी प्रमुख कांग्रेसजन, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से पीसीसी द्वारा दिए गए फॉर्मेट पर हस्ताक्षर करवाए। प्रभारी जी ने सभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों, विभाग एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों से अपील की कि इस अभियान को बी.एल.ए. तक पहुंचाया जाये कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को ब्लॉक अध्यक्ष श्री ऋषि मीना जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही जिला अध्यक्ष जी ने आगामी विधानसभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक में वक्ताओं ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा और जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।मंच संचालन महेन्द्र मिरोठा ने किया। इस अवसर पर बजरंगा माली, मलखान सरपंच, दीपू शर्मा, प्रेम सिंह मीना अमृत वैरवा ,शिवराज माली बृजेश मीना, दिनेश गुर्जर, एकवाल खान, उनयराज मीना, हंसराम माली, कमल मीना भगवान शाय कुशवाह देशराज बरगामा, मनोरी रामापुरा, प्यारेलाल मीना, आदि लोग मौजूद रहे।