नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान: महिलाओं ने रक्तदान कर पेश की मिसाल
हजारीबाग। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे भारत में चलाए जा रहे ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के तहत हजारीबाग जिले में भी रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 25 सितंबर को मंडई उप स्वास्थ्य केंद्र और 27 सितंबर को खिरगांव स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर लगाए गए। इन शिविरों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इन दोनों जगहों पर पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। मंडई में रीना कुमारी और सुशीला कोक ने रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की, जबकि खिरगांव में वहीदा बानो, अनिता कुमारी, और तरन्नुम परवीन ने रक्तदान कर इस नेक काम को आगे बढ़ाया। उनके अलावा, निरंजन राणा, आकाश सिंह, मोहम्मद अरमान, अशोक राणा, मुकेश साहू, उपेंद्र, प्रशांत, मोहम्मद रेहान, मुस्ताक, सनी गुप्ता, नफीस आलम और प्रकाश साहू सहित कई अन्य पुरुष रक्तदाताओं ने भी मानवता का परिचय दिया।
नियमित रक्तदान शिविर की आवश्यकता पर ज़ोर
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को मंडई स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. के.के. वर्मा, खिरगांव स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. शशि भूषण, और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के रक्तदान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए ताकि रक्तदाताओं की संख्या में वृद्धि हो सके। उन्होंने यह भी बताया कि कई महिलाएं रक्तदान करना चाहती हैं, लेकिन हीमोग्लोबिन और वजन कम होने जैसी समस्याओं के कारण ऐसा नहीं कर पातीं।
इन शिविरों को सफल बनाने में डॉ. नीरज कुमार, डॉ. प्रणय सहाय, यूसीएफ बेबी तबस्सुम, प्रियंका चौधरी, आर. खैरी, राजीव कुमार, सुशील सिंह, पूनम कुजूर, निहाल राज, उदय कुमार, अजीत कुमार और दोनों उप स्वास्थ्य केंद्रों के कर्मचारियों ने विशेष सहयोग दिया।