राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पंच परिवर्तन को लेकर गांव चन्देना कोली में किया पथ संचलन
विभिन्न जातियों में ना बंटे हिंदू समाज, एकजुट रहेंगे तभी होगा समाज का उत्थान: धर्मेन्द्र
तल्हेडी बुजुर्ग: गांव चन्देना कोली में राष्ट्रीय स्वयं संघ के कार्यकताओं ने पंच परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के लिए पथ संचलन किया।
रविवार को तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के *गांव चन्देना कोली में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा समाज को पंच परिवर्तन के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख धर्मेंद्र कुमार रहे जिन्होंने सर्वप्रथम रामकुमार शर्मा व संयोजक हरपाल सिंह शांत के साथ संयुक्त रूप से शस्त्र पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो पिछले 100 वर्षों से देश की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा मौजूदा समय में हिन्दू समाज विभिन्न जातियों में बंटकर भटक रहा है लेकिन हमें भटकना नहीं है हमें एकजुट होकर भारतीय संस्कृति में निहित सनातन धर्म की रक्षा करनी है। प्रांत प्रमुख ने कहा कि इस पथ संचलन का मुख्य उद्देश्य समाज में पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन ,पर्यावरण ,स्वभाव जागरण और नागरिक अनुशासन लाकर समाज को जागरूक करना है। तभी हमारे देश को विश्व गुरु बनने का परम वैभव प्राप्त हो सकेगा। संबोधन के पश्चात गांव चन्देना कोली में पथ संचलन करते हुए ग्रामीणों को पंच परिवर्तन के प्रति जागरूक किया गया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में देश सेवा पर समर्पित हरपाल सिंह शांत का परिवार मुख्य आकर्षण का केन्द्र बना रहा जिसमें तीसरी पीढ़ी से 4 वर्षीय आर्य,5 वर्षीय तेजस्व व 6 वर्षीय रक्षित राष्ट्रीय स्वयं सेवक का हिस्सा बनकर पथ संचलन करते हुई दिखाई दिए। इस अवसर पर मास्टर हरपाल सिंह शांत ने कहा कि भारतीय संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है जो हमारे रक्त में विद्यमान है। कार्यक्रम में साज सज्जा प्रमुख *जिला अध्यक्ष आरोग्य भारती सुनील कुमार, शहर जिला अध्यक्ष अशोक राणा, सह जिला संस्कृति प्रमुख डॉक्टर राकेश शर्मा,मंडल पालक डॉक्टर बॉबी उर्फ सुनील, जिला संयोजन विनय कुमार, पूर्व नागल मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, ध्याना से अमित त्यागी, निशांत चौधरी,पिल्लू पहलवान,सतीश आर्य,अनुराग आर्य,योगेश,पंडित संदीप तेल्लू भगत ,राजीव बालियान, दिनेश रिशु ,सेवा भारती राजदीप, मनोहरपुर के ग्राम प्रधान बाबूराम आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने* सहभागिता निभाई।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़