कब्जे की शिकायत की तो किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की तो गांव के ही कब्जाधारी रंजिश मानने लगे। शिकायत करने वाले को रास्ते में घेरकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव ईखखेड़ा के रहने वाले योगेश कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि गांव के ही नीरज, मनोज ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया है। कब्जा का विरोध किया तो दोनों ने 27सितंबर दोपहर 02.30 बजे गाली-गलौज किया। 28 सितंबर को बाइक से अपने दोस्त विनय कुमार को लेकर हल्का लेखपाल से मिलने बिल्सी जा रहा था। गांव पिण्डौल की पुलिया के पास पीछे से आ रही कार को मेरी बाइक के आगे लगा दिया। नीरज व मनोज के साथ लव, कुश थे। गाड़ी से उतरे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो मारपीट कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है
इंडियन टीवी न्यूज
जिला रिपोर्टर बदायूं
दीपेन्द्र राजपूत