राजगढ़ ब्यूरो चीफ संतोष गोस्वामी
ब्यावरा के ग्राम आगर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर मां दुर्गा की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
ब्यावरा के ग्राम आगर में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थित पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े धूम धाम के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है
जिसमें मां के दरबार में भक्तों का लगा ताता उमड़ा जन सैलाब श्रद्धा भक्ति और उल्ला से परिपूर्ण इस आयोजन में ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में ग्रामवासियों दर्शन करने पहुंचते हैं धार्मिक और संस्कृति उत्सव को जीवंत बना दिया नवदुर्गा झांकी में बाल बच्चों द्वारा नाटक कला धार्मिक सांस्कृतिक कला प्रस्तुत की जाती है जिससे धार्मिक संस्कृति बनी रहती है
शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर स्थानीय आगर श्री राम मंदिर से 500 मीटर दूर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पर स्थित माँ सुन्दरमयी देवी दुर्गा माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है
शाम: से ही यह सिलसिला शुरू होता है और देर रात तक बड़ी संख्या में माता के भक्त महिला-पुरुष माता के दर्शनों का लाभ ले रहे है। नवरात्र के मौके पर यहां ग्राम वासियों सहित आसपास के दूरस्थ अंचल के श्रद्धालु भक्त बड़ी तादाद में पहुंच रहे है और माता के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे है। गौरतलब है कि यहां नवरात्र के नौ दिनों में हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष भक्त जन पहुंचकर माता के दर्शनों का लाभ अर्जित करते है। शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान समूचे मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। प्रतिदिन शाम को महाआरती की जा रही है। वही मातारानी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा।
जिसमें माता रानी की स्थापना शुभ मुहूर्त में की गई थी। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर जिसमें सहित रुकने वालों के लिए धर्मशाला रसोई घर आदि भी है।
*इनका कहना है*
पारायण समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार जाट ने बताया कि 20 वर्षों से मां दुर्गा माता की झांकी संकट मोचन हनुमान मंदिर पर बनाई जाती हैं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यहां पर हर शनिवार सुंदरकांड पाठ किया जाता है गांव की सुख समृद्धि के लिए हर बार धार्मिक आयोजन किए जाते हैं