नारी मिशन शक्ति पेज 5 के तहत ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर किया गया जागरूक
मामला कस्बा बबेरू के अंतर्गत आज दिनांक 30/09/25 को
सुप्रसिद्ध मढ़ी दाई मंदिर में मिशन शक्ति अभियान के फेज- 5 के तहत कोतवाली बबेरू पुलिस की महिला एस आई आकांक्षा , एस आई निकी पटेल, व महिला कांस्टेबल ट्विंकल सिंह के द्वारा ग्रामीण महिलाओं और बालिकाओ को एकत्रित कर ।नारीसुरक्षा ,नारीसम्मान ,नारीस्वावलंबन ,के महत्व को समझाते हुए जागरूक किया गया। तथा शासन द्वारा चलाए गए विभिन्न हेल्प लाइन नंबर, जैसे आपात कालीन सेवा 112, वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, स्वास्थ्य सेवा 102, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, 1076,181,108 आदि से अवगत कराया गया व बच्चियों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई एवम् वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध एवम् उनसे बचने के बारे में जानकारी दी गई । साइबर हेल्प लाइन नंबर- 1930 से अवगत कराया l राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूदरहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट