संदिग्ध परिस्थितियों मे आग से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
चिलकाना घर का काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में आग में गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की हायर सेंटर उपचार के दौरान मौत हो गई ।
मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना क्षेत्र ग्राम नल्हेड़ा में सोमवार को एक विवाहिता आकांक्षा पत्नी मुकुल उर्फ नकुल उम्र लगभग 24 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में घर का कार्य करते हुए आग में झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उसके ससुराल पक्ष के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर में उपचार हेतू भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने विवाहिता को 70 से 80% तक आग में झुलसने के कारण उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया ।।जहां देर रात्रि उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई । मंगलवार की सुबह मृतक विवाहिता आकांक्षा के ससुराल पक्ष के परिजनों द्वारा मृतक विवाहिता के शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे ।
इसी दौरान आज सुबह लगभग 11:00 बजे सूचना पर मृतक विवाहिता आकांक्षा के मायके पक्ष के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा करते हुए उनकी बेटी को ससुराल वालों द्वारा उसके ऊपर तेल छिड़क कर आग लगाकर उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया तथा पुलिस डायल 112 नंबर पर फोन कर इसकी सूचना पुलिस को दी । सूचना पर मौके पर पहुंची थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस द्वारा मृतक विवाहिता आकांक्षा के शव को अपने कब्जे में लेकर उसके शव क़ो पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़