📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर।
माँ दुर्गा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से व्यक्ति मौत मेजा तहसील के अतरी अमिलिया गाँव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद गाँव में अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम का माहौल गमगीन हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह शव को बाहर निकाला, वहीं सूचना पर मेजा पुलिस भी मौक़े पर पहुंची ।