महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रॉली में करंट, कई घायल — एसपी ने पहुंचकर दिलाया हर संभव मदद का भरोसा
महाराजगंज, 02 अक्टूबर 2025:
थाना चौक क्षेत्र में दुर्गा पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जब प्रतिमा लेकर जा रही ट्रॉली में अचानक करंट आ गया। इस घटना में कई लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक महराजगंज तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। वहाँ उन्होंने घायलों के परिजनों से मुलाकात की और मौके पर इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात कर घायलों के उपचार की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासन घायलों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा और इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और प्रशासनिक सक्रियता से स्थिति पर जल्द नियंत्रण पा लिया गया।
फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और प्रशासन घटना की जांच में जुटा हुआ है।
रवि प्रताप सिंह (ब्यूरो चीफ महराजगंज)