सहारनपुर में सपा की मासिक बैठक, संगठन को मजबूत करने का संकल्प!
सपा का 33वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं में जोश!
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत कर जनता के बीच सरकार की गलत नीतियों को उजागर करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए गठबंधन के नेतृत्व में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का प्रण लिया। बैठक के अवसर पर पार्टी का 33वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया और मिष्ठान का वितरण किया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने की। उन्होंने कहा कि संगठन ही जीत का आधार होता है और उसमें सबसे अहम भूमिका बूथ स्तर की होती है। इसलिए बूथ समितियों को अधिक सक्रिय कर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से हर वर्ग परेशान है और समाजवादी पार्टी ही उसका विकल्प है।
उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 1992 को पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। आज 33 वर्षों में पार्टी वटवृक्ष का रूप ले चुकी है और हमें इसे और सशक्त बनाना होगा।
पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और मनोज चौधरी ने कहा कि सपा का उद्देश्य समाज में समानता और न्याय स्थापित करना, पीडीए एकता को न्याय दिलाना, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना तथा संविधान की मूल भावना, समाजवाद, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता, को आगे बढ़ाना है।
प्रदेश सचिव माहिर राणा और पूर्व मंत्री मांगेराम कश्यप ने कहा कि हम सभी नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा को और मजबूत करेंगे।
पूर्व मंत्री विनोद तेजियां एवं वरिष्ठ नेता चौधरी साजिद ने कहा कि किसान आज सबसे ज्यादा परेशान है, क्योंकि उसे फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा, जिससे वह आर्थिक व मानसिक रूप से पीड़ित है।
बैठक को ब्लॉक प्रमुख चौधरी ताहिर हसन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी नक्षत्रपाल, रतन यादव, अब्दुल गफूर, फैसल सलमानी, नितिन यादव, मुस्तकीम राणा, सुदेश गुर्जर, इरशाद सलमानी, नवाब यादव, हसीन कुरैशी, काशिफ अल्वी, इमरान मलिक, महेंद्र, राकेश शर्मा, गौरव यादव, हुकम सिंह, सोनू नंबरदार आदि ने भी संबोधित किया।
बैठक में आमिर खान, योगेश शर्मा, वीरेंद्र यादव, महजबी खान, सुरेश पंडित, रोहित कश्यप, मंसूर सलमानी, मोहम्मद आफताब, हरीश जिंदी गुर्जर, फुरकान त्यागी, रमेश पावर, सबरीन, आसमान, मनीषा, संगीता, शबाना, फराना, राव इसरार, राव अनवर, सोनू कुमार, मोहम्मद अनवर, रफत खान, सिराज खान, रूबी कौशिक, मोहम्मद अहसान, वाजिद चौधरी, नदीम कुरैशी, गौरव चौधरी, संजू गुर्जर, रवि कंबोज, सचिन गुर्जर, रणवीर सिंह राजदा, मुकीम, सतीश कुमार, सज्जाद माजरा, अमित खारी, रोहित कश्यप, वेदपाल पटनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़