सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़, फायरिंग के बाद बदमाश दबोचा गया!
नकुड़ पुलिस का साहसिक अभियान, महिला पुलिस टीम ने निभाई अहम भूमिका!
सहारनपुर । थाना नकुड़ पुलिस और मिशन शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी गिरफ्तार!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर आशीष तिवारी के निर्देशन में चली इस कार्रवाई ने अपराधियों में हड़कंप मचा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना नकुड़ पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिला पुलिस टीम गश्त पर थी।
इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर ईख के खेतों की ओर भाग गया और जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी! पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की और अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान सद्दाम पुत्र इमरान, निवासी ग्राम घाटमपुर, थाना नकुड़ के रूप में हुई है। अभियुक्त के पास से एक तमंचा, 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
बताया जा रहा है कि सद्दाम पहले से ही कई मामलों में वांछित अपराधी है।
नए मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के साथ महिला उप निरीक्षक सिमरन कमलेश, कोमल पंवार और पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। सहारनपुर पुलिस ने कहा है कि अपराधियों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़