नेआदित्य पब्लिक स्कूल में रंगारंग वार्षिक उत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा
डॉ. अशोक मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया वार्षिक उत्सव का शुभारंभ
सहारनपुर । जनता रोड स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल, पुष्पांजलि बिहार में वार्षिक उत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक मलिक (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ) रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह ने की, कार्यक्रम का संचालन कुमारी प्राची विश्वकर्मा ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अशोक मलिक द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. मलिक ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने का कार्य निजी विद्यालय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास मंचों और प्रतियोगिताओं में भागीदारी से ही संभव है।
डॉ. मलिक ने कहा, प्रतिभाएं मां की गोद में नहीं, मंचों पर निखरती हैं। जो बच्चे मंच पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, वही भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि योग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ाने का माध्यम हैं।
कार्यक्रम में कुमारी छवि, कनिका, मानवी, माही, वर्णिका, आरुषि, आरोही, अरसू, परिधि, अवनी, रिया, आकांक्षा, वंशिका, सिमरन, विद्वान, शौर्य, राघव, कार्तिक आदि छात्रों ने आकर्षक नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में सादिया, श्रुति चौहान, दिव्या कांबोज, नेहा कांबोज, विशाखा, महक, हारा सिंह, सुभाष आदि का विशेष सहयोग रहा।
विशिष्ट अतिथियों में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा बाटला, जिला अध्यक्ष के.पी. सिंह, अरुण कुमार जैन, हंस कुमार, महामंत्री नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त नितिन, मदनपाल, विपिन, परवीन, शेखर, अनुज, मनोज, अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ, रूबी, सरिता, डॉ. राहुल सिंह, रितु, राजेंद्र कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति सराहनीय रही।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य मास्टर सुभाष कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़