उसहैत। सड़क हादसे में घायल बाइक सवार राजेश (28) पुत्र पुलंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेश गढ़िया हरदोई पट्टी गांव के रहने वाले थे। 24 सितंबर को सरेली तिराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मारी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शुक्रवार की शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज उनकी मौत हो गई। परिजन के लोगों ने बताया कि राजेश के दो बच्चे हैं। वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते आ रहे थे। परिवार के लोग उनका इलाज करा रहे थे। लेकिन शुक्रवार की रात को उनकी इलाज के दौरान नौ दिन के बाद मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शनिवार को सौंप दिया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी। वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेन्द्र राजपूत