मऊ: मधुबन नगर पंचायत की नव निर्मित चारदीवारी बारिश की मार नहीं सह पाई और धराशाही हो गई।
दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
आपको बता दूं कि मधुबन में नगर पंचायत भवन कुछ दिन पहले ही बनी थी और इस समय लगातार हो रही बारिश के कारण धराशाही हो गई है।
निर्माण की गई गुणवत्ता पर लोगों ने उठाया सवाल। बोले कि कुछ दिन पहले ही बनी दीवार इतनी जल्दी कैसे गिर सकती है। इसका मतलब कि मानक के हिसाब से नहीं बना था।
मधुबन नगर पंचायत के खीरीकोठा में लाखों की लागत से पंचायत भवन का हुआ था निर्माण।
एक भी बारिश नहीं झेल पाई दीवार, क्या ऐसे ही होगा काम।
लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इस पर कारवाही होनी चाहिए और जांच करके सही तरीके से निर्माण का कार्य होना चाहिए।
ऐसी ही देश के हर कोने कोने की खबर जानने के लिए आप जुड़े रहिए देश के सबसे तेजी से बढ़ते हुए न्यूज नेटवर्क Indian Tv News से।
धन्यवाद…