स्कूल किशोरी को भगा ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। इलाके के एक गांव से स्कूल पढ़ने गई एक किशोरी गायब हो गई। काफी तलाश करने के बाद जब नहीं मिली। तो पिता ने गांव के युवक पर बहला फुसलाकर किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी शनिवार सुबह को स्कूल पढ़ने गई थी। देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारी,सगे संबंधी के यहां काफी तलाश करने के बाद जब वह नहीं मिली तो रविवार को किशोरी के पिता ने गांव के दो युवक रचित और प्रिंस पर बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच करने के बाद दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दबिश दी है। लेकिन आरोपी परिवार समेत फरार है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस टीम बनाई है।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली