प्रधान और उसका रिश्तेदार एसओजी के हत्थे चढ़े, गांव में मचा हड़कंप
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना क्षेत्र के गांव कुरतरा में रविवार दोपहर के बाद उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बरेली एसओजी की टीम ने अचानक दबिश देकर ग्राम प्रधान और उसके शातिर स्मैक तस्कर को हिरासत में ले लिया। टीम पहले प्रधान के घर पहुंची और उसे हिरासत में लेने के बाद सीधे उसके साले के घर जा पहुंची।
जानकारी के अनुसार प्रधान के साले के घर पर पहुंचने पर गेट पर जैसे टीम पहुंची प्रधान का साला शातिर स्मैक तस्कर इरशाद हुसैन ने गेट अंदर से बंद कर लिया। करीब आधा घंटा तक टीम बाहर से गेट खट खटखटाती रही। लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। तब टीम ने हिरासत में मौजूद प्रधान से गेट खुलवाने को कहा। तब प्रधान के बहुत आग्रह करने पर अंदर से दरवाजा खुला। तभी टीम ने अंदर घुसकर शातिर स्मैक तस्कर को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर बरेली की ओर रवाना हो गई।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किया गया प्रधान का रिश्तेदार पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी अभिषेक सिंह ने बताया कि बरेली एसओजी की टीम प्रधान और उसके रिश्तेदार को लेकर गई है। अभी हमें मामले की पूरी जानकारी नहीं मिली है, सूचना मिलने पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार गर्म
गांव में एसओजी की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।
कुछ लोग इसे पुराने किसी मादक पदार्थ प्रकरण से जुड़ा मामला बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान के खिलाफ लंबे समय से गुप्त जांच चल रही थी।
कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि रिश्तेदार की गतिविधियों पर पुलिस की नजर पहले से थी, और उसी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
प्रवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली