कुशीनगर पुलिस की बड़ी सफलता — अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 65 पेटी शराब के साथ बोलेरो पिकअप बरामद
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को थाना विशुनपुरा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए एक महेन्द्रा बोलेरो पिकअप (UP 57 AT 7992) से तस्करी कर लाई जा रही 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की। मौके से पुलिस ने एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
लालबाबू चौधरी पुत्र स्वर्गीय सरल चौधरी, निवासी भतहवां, थाना ठकरहा, जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार)।
बरामदगी का विवरण (कुल कीमत लगभग ₹10 लाख):
एक बोलेरो पिकअप वाहन नंबर UP 57 AT 7992
कुल 65 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर विभिन्न ब्रांड्स की, जिनमें शामिल हैं –
8PM SB स्कॉच एंड इंडियन व्हिस्की (20 पेटी, 180 ML के 960 फ्रूटी पाउच)
रॉयल स्टेज सुपीरियर व्हिस्की (10 पेटी, 750 ML की 120 बोतलें)
ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की (25 पेटी, 180 ML के 1200 फ्रूटी पाउच)
किंगफिशर एक्सट्रा स्पेशल स्ट्रॉन्ग बीयर (10 पेटी, 500 ML के 240 केन)
पंजीकृत अभियोग –
मु.अ.सं. 354/2025, धारा 60/72 अबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना विशुनपुरा में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –
1. प्र0नि0 आनंद कुमार गुप्ता, थाना विशुनपुरा
2. उ0नि0 सौरभ गिरी, थाना विशुनपुरा
3. उ0नि0 मुकेश कुमार, थाना विशुनपुरा
4. का0 सूर्यप्रताप सिंह, थाना विशुनपुरा
5. का0 दीपक मौर्या, थाना विशुनपुरा
कुशीनगर पुलिस के इस अभियान ने एक बार फिर साबित किया है कि जनपद में अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
📍रिपोर्ट – कुशीनगर राजेश मौर्य