अहिरवार समाज संगठन समिति, नें कहा अनिल मिश्रा पर दर्ज हो FIR की
लोकेशन = अशोक नगर मध्य प्रदेश
अशोकनगर /दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को अहिरवार समाज संगठन समिति मध्यप्रदेश द्वारा जिला कलेक्टर अशोकनगर को एक ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में ग्वालियर हाईकोर्ट के अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी का कड़ा विरोध दर्ज किया गया। समिति ने इसे समाज की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला अत्यंत आपत्तिजनक कृत्य बताया और दोषी अधिवक्ता पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की माँग की।
समिति ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी हमारे भारत के गौरव और संविधान के रचयिता हैं — उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणी देश के करोड़ों लोगों के आत्मसम्मान पर चोट है।
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो अहिरवार समाज संगठन समिति प्रदेशभर में चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।
इस दौरान अहिरवार समाज संगठन समिति मध्य प्रदेश के कोर कमेटी सदस्य मनोज कुमार भैया जी मोतीलाल सुनेरिया जी धर्मेंद्र बरखेड़ा जी हीरालाल ठेकेदार जी राजन सिंह की पीरोट्यां जी सहित जिले के समाजजन बलवीर जडेजा युधिष्ठिर अहिरवार बाबूलाल भूरेलाल युधिष्ठिर अहिरवार गणेशराम अहिरवार गेंदालाल शिवाजी सरगैया संजीव हरवीरज्ञानसिंह बिलाखेड़ा गजपाल
खिलानसिंह अहिरवार उपस्थित रहे
अशोकनगर से मोहन जाटव की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़