महिला से मारपीट, एक लाख रुपये और एलसीडी टीवी की मांग
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना क्षेत्र के गांव रुकुमपुर की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष के छः लोगों पर घर का काम न करने के कारण मारपीट करने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि आरोपियों ने एक लाख और एलसीडी लाकर ना देने पर भी बाद में मारपीट की बात कही है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मिली जानकारी के मुताबिक रुकुमपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि ससुराल पक्ष के सास ससुर जेठ जेठानी व दो ननद पर उसे प्रताड़ित करने व मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला को बुरी तरह पीटा।
मारपीट कर उसे एक लाख रुपए और एलसीडी टीवी लाने की बात कही। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की। फतेहगंज पश्चिमी प्रभारी का कहना है कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली