चुटिया गैंग के द्वारा दो दूधिया पर दो दिन लगातार फायरिंग करके जान से मारने का किया प्रयास,
फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव भोलापुर में दो दूध विक्रेताओं ने गांव के ही कई लोगों पर रास्ते में घेरकर लाठी डंडों से पीटने और फायरिंग करके जान से मारने प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। एक दूधिया घायल भी हो गया है। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने अधिकारियों से बात करके रात में रिपोर्ट लिखने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक गांव भोलापुर में चुनावी रंजिश और किसी मुकदमे में गवाही को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते मंगलवार और बुधवार को दूधिया पक्ष ने रास्ते में घेरकर दूसरे पक्ष के द्वारा पर लाठी डंडों और फायरिंग करके जान से मारने का आरोप लगाया है। गांव भोलापुर निवासी सरनाम सिंह ने बताया मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनका भाई राकेश बाइक के द्वारा दूध बेचने जा रहा था। गांव के बाहर पहले से देव स्थान के पास घात लगाए बैठे करीब एक दर्जन लोगों ने रोककर लाठी डंडों से पीटा और फायरिंग करके जान से मारने की कोशिश की।हालांकि गोली उसे नहीं लगी पीटते समय जब राकेश बेसुध होगया। बेसुध होने पर राकेश को छोड़कर भाग गए। परिजनों ने राकेश को जिला अस्पताल भेजा है। इसी तरह बुधवार को गांव निवासी रवि प्रकाश बाइक से दूध लेकर जा रहे थे। उनको भी चुटिया गैंग के सदस्यों ने गांव से 500 मीटर बाहर घेरकर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज पर गांव के लोगों के ललकारने पर सभी आरोपी भाग गए। हालांकि गोली इन्हें भी नहीं लगी है। पर पुलिस जांच में फायरिंग की बात सही पाई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया गांव में चुनावी रंजिश को लेकर और एक मुकदमे में गवाही देने के चलते गांव के दोनो पक्ष बार बार आमने सामने आ रहे है। हालांकि किसी को गोली नहीं लगी है। लेकिन फायरिंग की बात जांच में सही पाई गई है। अधिकारियों से बात करके रात में सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी जाएगी।
पवन पाण्डेय
ITN National
जिला संवाददाता बरेली