डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने की जनसुनवाई
आमजन की शिकायतें सुनीं, त्वरित निस्तारण के निर्देश
सहारनपुर। शासन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह द्वारा परिक्षेत्र कार्यालय सहारनपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डीआईजी महोदय ने क्षेत्र से आए आम नागरिकों की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाए, साथ ही शिकायतकर्ता को उसकी प्रगति की जानकारी नियमित रूप से दी जाए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़