सपा जिला कार्यालय में गूंजे ‘जय भीम’ के नारे, मान्यवर कांशीराम को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
कांशीराम ने समाज को अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया : चौधरी अब्दुल वाहिद
सहारनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय, अंबाला रोड पर आज मान्यवर कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपने जीवन को अति पिछड़े, वंचित और शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी ने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की और कभी भी सत्ता के लालच में अपने आदर्शों से समझौता नहीं किया।
पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि मान्यवर कांशीराम एक महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने समाज के वंचित वर्ग को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। राजनीति में रहते हुए भी उन्होंने कभी निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए काम किया।
वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अब्दुल कपूर और जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की सादगी और त्याग उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। उन्होंने कभी दिखावा नहीं किया और जीवनभर संघर्ष के मार्ग पर चलते हुए समाज के लिए प्रेरणा बन गए।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष मुस्तकीम राणा, प्रदेश सचिव (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) जमाल साबरी, विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अल्वी, सुरैया खान, शाहिद मंसूरी, हसीन कुरैशी, काजल खान, शहजाद माजरा, मदरसा खान, रिजवान, दिलशाद, अमित कुमार, कुलदीप हंस, अंकित शुक्ला, फैसल नसीम, आदिल मुस्तफा, वेदपाल पटनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़