दहेज के दानों ने ली बली*
शादी के 2 माह बाद फंदे पर लटकी नवविवाहिता पिता बोले शादी में 88 लाख खर्च किए फिर भी बेटी को मार डाला
मायके पक्ष का अलवर अस्पताल पर हंगामा पिता ने कहा हत्या कर शव पंखे से लटका या गया
ससुराल वालों ने पुलिस को सूचित किया बहु फंदे पर लटकी है कहे तो उतारकर अस्पताल ले जाएं
2 महीने पहले ही बेटी को पूरे अरमान से विदा किया था 8800000 रुपए खर्च कर दिए थे अपनी लाडो की शादी में 2000000 की तो स्कॉर्पियो ही थी लेकिन दहेज लोभी 3200000 वाली फॉर्च्यूनर मांग रहे थे मुझे क्या पता था बेटी को मार ही डालेंगे वरना उनका भी इंतजाम कर देता यह बातें पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखते हुए रवीना के पिता भूपेंद्र सिंह ने कही शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ था शाम करीबन 7:40 पर परिजन शव लेने को तैयार हुए अलवर के अंबेडकर नगर में नवविवाहिता रवीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम करीब 3:00 बजे रवीना के ससुराल वालों ने n.e.b. थाने को फोन किया था फोन पर उन्होंने कहा कि बहू कमरे में दरवाजा बंद करके फंदे पर लटकी है अगर आप कहे तो दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले जाएं ऐसा लग रहा है कि वह बच सकती है यह सुनकर पुलिस ने जवाब दिया कि अगर उसके बचने की उम्मीद है तो दरवाजा तोड़ दीजिए हालांकि ससुराल वाले जब रवीना को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
*शरीर पर चोट के निशान दहेज हत्या का केस दर्ज
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई शुरुआती जांच में देखा तो मृत का रवीना के शरीर पर भी चोट के निशान थे पुलिस ने कहा कि मृतका के पिता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है मृतका का पोस्टमार्टम किया जा रहा है रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी जिस कमरे में मृत का लटकी मिली है उसकी भी फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी
*मटका आज के पिता बोले 4:00 बजे ससुराल वालों का फोन आया आपकी बेटी मर गई है उसे ले जाओ*
रवीना के पिता भूपेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले बेटी को तंग करते रहे बुधवार को शाम करीब 4:00 बजे बेटी के ससुराल से फोन आया कि आपकी बेटी मर गई है उसे ले जाओ शाम को करीब 7:30 बजे हम अलवर के अस्पताल पहुंचे यहां आने के बाद बेटी के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने बेटी की हत्या की और फिर शव को पंखे से लटका दिया
धोखा देकर की शादी फिर दहेज मांगते रहे
मृतका के पिता ने बताया कि 25 नवंबर को प्रदीप से बेटी की शादी की थी तब प्रदीप के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा वेटरनरी की पढ़ाई कर रहा है जल्दी ही नौकरी लग जाएगी प्रदीप के पिता ठेकेदारी का काम करते हैं इसलिए घर में खाने पीने की कोई दिक्कत नहीं थी इसलिए पूरी क्षमता से बेटी की शादी की 8800000 रुपए खर्च किए थे लेकिन फिर भी ससुराल वाले बार-बार दहेज की मांग कर रहे थे बता दें कि मृतका के पिता भूपेंद्र भी ठेकेदार हैं
पिता ने पति समेत परिवार के खिलाफ दहेज हत्या का केस कराया दर्ज शादी में अट्ठासी लाख खर्च का ब्यौरा भी दिया
पुलिस ने बताया कि मृतका रवीना के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है मृतका के पिता ने जो तहरीर दी उसमें शादी में हुए खर्च का ब्यौरा भी दिया है इसमें उन्होंने बताया कि शादी में 11लाख 51हजार नगद दिए थे 19 लाख 65 हजार की स्कॉर्पियो कार दी थी 30 तोला सोने के बेटी को ज्वेलरी दी थी तथा 15 तोला की ज्वेलरी ससुराल पक्ष के लोगों की बनवाई थी 9 लाख का फर्नीचर और अन्य सामान दिया था इसके अलावा 4.72 लाख रुपए के कपड़े के लिए दिए थे
