दुद्धी सोनभद्र।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र स्थित पंचायत भवन के समीप शुक्रवार को अपना दल (एस) की विधानसभा स्तरीय मासिक बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल ने की।
बैठक में संगठन सशक्तिकरण, जनसेवा, सक्रिय सदस्यता अभियान तथा आगामी पंचायती चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तरीय कमेटियों के शीघ्र गठन पर बल दिया, ताकि संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत किया जा सके।
मुख्य अतिथि राकेश यादव(विधानसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव, अपना दल (एस) ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति पदों में नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता में निहित है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जनता की सेवा और विचारधारा के प्रसार का अवसर हैं। हर कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विशिष्ट अतिथि मान सिंह गोंड़ (ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर) और राम सुरेश कुशवाहा (जिलाध्यक्ष पंचायत मंच सोनभद्र) ने कहा कि अपना दल (एस) जनता के विश्वास और सामाजिक न्याय की सशक्त आवाज है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और सिद्धांतों को घर–घर तक पहुँचाने में सक्रिय रहना चाहिए तथा कमेटियों का समयबद्ध गठन संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक है।
अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए निरंजन जायसवाल ने कहा कि संगठन हमारी पहचान है और कार्यकर्ता उसकी आत्मा। पंचायती चुनाव जनता की सेवा का संकल्प और संगठन की एकजुटता की परीक्षा हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को जनआंदोलन का रूप देना होगा और जोन, सेक्टर व बूथ स्तरीय कमेटियों का गठन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा।
बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष अमर सिंह खरवार, महासचिव रमेश कुमार, जोन अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता,गजा चंद,श्याम बिहारी पटेल,रत्नेश प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद,सोना लाल सिंह मरकाम,उमेश कुमार,विश्व कांति सिंह,नारद सिंह पटेल, पूर्व प्रधान राजपाल सिंह, पूर्व जोन अध्यक्ष विनोद कुमार, शिवकुमार पटेल,अटल बिहारी पटेल,संजय कुमार, विधानसभा कोषाध्यक्ष रत्नेश प्रसाद केसरी,श्याम बिहारी पटेल,सलबंदी प्रसाद सहित जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन विधानसभा महासचिव रमेश कुमार ने किया।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह