जालोर में नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर निलंबित
सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने के मामले में कार्रवाई, जयपुर निदेशालय ने जारी किया आदेश
जालोर।
नगर परिषद जालोर के आयुक्त रहे अधीक्षण अभियंता दिलीप माथुर को राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर ने निलंबित कर दिया है। आम नागरिकों के समक्ष सिगरेट पीने के प्रकरण में उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित होने के बाद यह कदम उठाया गया।
जारी आदेश के अनुसार, राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए दिलीप माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निदेशालय, स्थानीय निकाय विभाग, जयपुर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, नगर परिषद जालोर में उनके कार्यकाल के दौरान आम नागरिकों के सामने सिगरेट पीने की घटना को गंभीर आचरण भंग माना गया है। इस संबंध में आयुक्त के खिलाफ की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
आदेश निदेशक प्रतीक चंद्रशेखर द्वारा जारी किया गया। आदेश की प्रतिलिपि जिला कलेक्टर जालोर, उप निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जोधपुर, नगर परिषद जालोर सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।
@highlight Jalore Plus Jalore Police
जिला कलेक्टर जालोर District collector office jalore District Collector & Magistrate, Jalor #JaloreNews #UpdateNews #nagar #Parishad
#jalore #आयुक्त #Municipal #Council #Commissioner #Dilip #Mathur #suspended inमिली जानकारी अनुसार इंडियन टीवी न्यूज जालोर संवादाता जबरसिह राज़ पुरोहित थांवला