रिपोर्टर इंडिया टीवी न्यूज़ मोहम्मद इकराम
“विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मेजर दानिश फारुकी ने किया छात्रों को संबोधित — मानसिक दृढ़ता ही सफलता की कुंजी”
वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे, (विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, 10 Oct) के उपलक्ष्य में बेस कंप्यूटर सेंटर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में, मानसिक स्वास्थ्य के विषय में, विस्तृत रूप से मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों एवं समाधान पर चर्चा की गई।
कंप्यूटर सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन एवं सफल संचालन डॉक्टर मुजाहिद हुसैन ने किया। साथ ही कार्यक्रम में मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में मेजर दानिश फारुकी (सहायक न्यायाधीश एवं महाधिवक्ता, भारतीय सेना) ने जिम्मेदारी निभाई।
मेंटल हेल्थ के विषय में इस जागरूकता सेमिनार में डॉक्टर मुजाहिद हुसैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, “मन के जीते जीत है, मन के हारे हार।” यदि कोई व्यक्ति अपने मन से ही हार जाएगा तो, जीवन के किसी भी संघर्ष में सफल नहीं हो पाएगा। इसीलिए मानसिक रूप से सुदृढ़ करने के हर उपाय करने चाहिए।
श्री आलोक कुमार त्यागी जी ने अपने विचार रखते हुए तनाव मुक्त जीवन जीने के उपाय बताए। साथ ही छात्रों को आने वाले भविष्य एवं शिक्षा के प्रति दबाव एवं तनाव मुक्त रहकर, अपनी परीक्षाओं की तैयारी करने के टिप्स बताते हुए मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। साथ ही कहा कि, यदि आपके आसपास कोई मानसिक रोगी दिखाई दे तो उसकी हर संभव सहायता करें।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मेजर दानिश फारुकी ने अपने विचार रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां एवं समाधान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, एवं छात्र-छात्राओं के प्रश्नों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम में समाजसेवी मोहम्मद वाजिद, इस्लामी फंड नजीबाबाद के मैनेजर श्री नफीस अहमद, एडवोकेट शैलेंद्र सिंह, ठाकुर नरेश, हवलदार डालचंद, शिक्षिका सालीहा परवीन, सुप्रीम कुमार इत्यादि ने भी अपन