उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सहारनपुर की जिला इकाई एवं महानगर इकाई तथा जिला युवा इकाई महानगर युवा इकाई के पदाधिकारीयों की एक बैठकआज दिनांक 12/10/025 को माहराज सिंह चिकित्सालय धोबी घाट पर आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने तथा संचालन महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने किया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे आज प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी एक निजी कार्यक्रम में सहारनपुर पहुंचे थे इसके उपरांत बैठक का आयोजन किया गया बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी ने कहा कि सभी पदाधिकारी को अपने-अपने हिस्सेदारी समझते हुए कार्य करने चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन का महामंत्री उसकी रीड होता है मीटिंग की कॉल करना एजेंडा भेजना और उपस्थिति रजिस्टर में उपस्थित पदाधिकारीयों के हस्ताक्षर करवाना यह सभी कार्य महामंत्री के होते हैं प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल जी ने पदाधिकारीयों की समस्याओं के समाधान हेतु कुछ बातें बताइ उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान करने का तरीका बताया । बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जी ने एक प्रांतीय सम्मेलन तथा शपथ ग्रहण समारोह सहारनपुर में करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदरणीय दिनेश माहेश्वरी जी तथा प्रांतीय मंत्री आदरणीय श्री बृजपाल सहगल जी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा हम सभी को एकजुट होकर मार्च में प्रांतीय सम्मेलन तथा शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही भव्य रूप से करना चाहिए
बैठक में प्रांतीय सदस्य श्री निर्मल गुप्ता जी ने भी व्यापार मंडल की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि अगर कहीं भी धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल करनी पड़ जाए तो हम सभी व्यापारियों को अपनी दुकान पर अपने भाई अपने बच्चों को बैठक उसे कार्यक्रम में पहुंचना चाहिए
बैठक में महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता जी ने सभी पदाधिकारी से आवाहन किया कि ज्ञापन देने में प्रदर्शन करने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का काम करें जिससे आपकी उपस्थिति दर्ज की जा सके और समस्या का समाधान किया जा सके।
बैठक में जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने सभी पदाधिकारीयों को व्यापार मंडल को मजबूत करने का आवाहन किया तथा अपने-अपने बाजारों में पांच-पांच सदस्य बनाने के लिए अपील की जिला अध्यक्ष नरेश गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय लोकेश अग्रवाल के आदेश पर मार्च माह में होली के बाद एक प्रांतीय सम्मेलन तथा शपथ ग्रहण समारोह रखने का भी प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारीयों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।
बैठक में जिला महामंत्री सुनील राणा सौरभ गर्ग महानगर महामंत्री अमित सिंघल जिला कोषाध्यक्ष पवन सिंघल बेहट रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल तथा महामंत्री बृजेश अग्रवाल ने भी अपने-अपने विचार रखें। बैठक में मुख्य रूप से मेरठ से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील जैन, युवा प्रदेश मंत्री इसरार सिद्दीकी, जिला मंत्री हर्षित सिंघल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु जैन तथा कपिल कंसलं, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ रोहिल्ला, ,युवा प्रांतीय मंत्री एकांश अग्रवाल, युवा महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंघल,सचिन रोहिल्ला , निखिल गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़