रिश्तेदार की कार लेकर गए तीन युवक, हाईवे पर हुआ ऐसा हादसा, दो की मौत… तीसरे की हालत गंभीर
बदायूं के बिसौली में रविवार की रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।बदायूं के बिसौली में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर नाले के पार जा गिरी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। तीनों युवक सीखने के लिए रिश्तेदार की कार लेकर गए थे। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
बिसौली नगर के मोहल्ला सराय निवासी फरमान (19 वर्ष) पुत्र फहीम के घर पर रविवार रात को रिश्तेदार अपनी कार से आए थे। परिजन उनकी मेहमान-नवाजी में लग गए। इसी दौरान फरमान कार की चाबी लेकर बाहर निकल गया। उसने अपने मोहल्ले के ही साथी सलमान (20 वर्ष) पुत्र यासीन और हसीन (18 वर्ष) पुत्र महबूब को भी बुला लिया। युवक कार चलाना नहीं जानते थे।
इंडियन टीवी न्यूज़
जिला रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत