दुद्धी सोनभद्र। मंगलवार को जीआईसी दुद्धी के मैदान में धनौरा न्यायपंचायत स्तर पर परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत दुद्धी, धनौरा, मल्देवा, दीघुल और टापूगढ़ सहित लगभग सभी विद्यालयों से आए चयनित प्रतिभागी छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षिका माधुरी पांडेय ने मुख्य अतिथि शैलेश मोहन, संतोष कुमार सिंह, रामरक्षा और आशीष कुमार की उपस्थिति में फीता काटकर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
प्रतियोगिता के अंतर्गत 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में दृष्टि (क.वि. दुद्धी) ने प्रथम तथा रानी (क.वि. दीघुल) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालिका प्राथमिक वर्ग में गुलनाज (क.वि. दीघुल) प्रथम और शबाना (क.वि. दीघुल) द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं 50 मीटर बालक वर्ग में विकास (क.वि. जपला) ने प्रथम व विशाल (क.वि. धनौरा) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल शिक्षक रामरक्षा, मो. आज़म, इकरामुद्दीन, हृदय नारायण गिरी, विवेक शांडिल्य, निरंजन, मनोज कुमार, पवन कुमार, सुशील, नौशाद और दुर्गादत्त का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एआरपी योगेंद्र, श्याम सुंदर, गौरव त्रिवेदी, शैलेंद्र, तत्सत तिवारी, आनंद पांडेय और मनोज कुमार भी उपस्थित रहे।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह