दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के निमियाडीह गांव में मंगलवार की शाम घरेलू कहा-सुनी से क्षुब्ध होकर एक महिला ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया।
जानकारी के अनुसार निमियाडीह निवासी आस मोहम्मद की 25 वर्षीय पत्नी ने आज शाम करीब साढ़े छह बजे फसल में छिड़कने वाली कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
परिजनों ने उसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह