नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सबलपुर बीतरा में आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अब्दुल्ला ने की, जबकि संचालन विधानसभा अध्यक्ष अशोक कुमार ने किया।
बैठक के आयोजक मो. दानिश रहे। इस मौके पर मो. दानिश को विधानसभा सचिव की ज़िम्मेदारी भी सौंपी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में साहनपुर चेयरमैन एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि नगीना सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई चंद्रशेखर आज़ाद जिस तरह से लोकसभा में दबे-कुचले और गरीब वर्ग के मुद्दे उठा रहे हैं तथा लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनकर समाधान कर रहे हैं, वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले जितने भी सांसद या विधायक बने, किसी ने क्षेत्र की समस्याओं पर इतनी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।
ग्राम प्रधान अब्दुल्ला ने कहा कि खुर्शीद मंसूरी लगातार पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। जिस तरह उन्होंने नगर पंचायत साहनपुर को एक नई पहचान दी है, उसी तरह यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो गांव और क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर उन्हें विधानसभा भेजने का काम करेंगे, ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो सके।
इस अवसर पर ताज मोहम्मद, फुरकान अहमद, मण्डवली के पूर्व प्रधान वाजिद मकरानी, मुस्तकीम, मुख्तार, शाहनवाज़, सबर, ताहिर मंसूरी, खालिद, यूसुफ, अनीस, रशीद सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।