दीपावली त्यौहार के समय दिनांक 17.10.25 से 21.10.25 तक शहर के मुख्य बाजार मे यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु निम्न लिखित स्थानों पर नो-व्हीकल जोन एवं पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है
लोकेशन अशोक नगर मध्य प्रदेश
नो-व्हीकल क्षेत्र
सराफा बर्तन कपडा एवं सदर बाजार में निम्न पांइटस से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा
जाकिर स्टील फर्नीचर गली से तारई स्टील दुकाने के सामने तक
मनोज रेडीमेड के सामने से केशु अखाई के सामने तक
मनोज ज्वैलर्स से घनश्याम ज्वैलर्स तक
लखन चाट के पास वाली गली से डॉ० राकेश जैन तक
उपरोक्त स्थानों से सभी प्रकार के वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन चालक अपने वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए पार्किंग स्थान 02, 03,05 एवं 06 में ही अपने वाहनों को पार्क कर पैदल ही बाजार में प्रवेश करेंगें।
दो पहिया के अतिरिक्त अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध
गांधी पार्क, इन्द्रा पार्क से गांधी पार्क रोड, रेस्ट हाउस से गांधी पार्क रोड, पुराना न्यायालय से गांधी पार्क, एफओबी से गांधी पार्क तक दो पहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहन जैसे चार पहिया, तीन पहिया, ट्रेक्टर, लोडिंग आदि वाहनों का निम्न स्थानो से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
मिलन तिराहा से गांधी पार्क की ओर
एफओबी से गांधी पार्क की ओर
पुराना न्यायालय से गांधी पार्क की ओर
रेस्ट हाउस से गांधी पार्क की ओर
इन्द्रा पार्क से गांधी पार्क की ओर
उपरोक्त स्थानों से दो पहिया के अतिरिक्त अन्य सभी प्रकार के वाहन जैसे चार पहिया, तीन पहिया, ट्रेक्टर, लोडिंग आदि का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहन चालक अपने वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए पार्किंग स्थानों में ही अपने वाहनों को पार्क कर पैदल ही बाजार में प्रवेश करेंगें।
मिलन तिराहा से रेल्वे स्टेशन जाने वाले वाहन चालको से अनुरोध है कृपया रेल्वे स्टेशन जाने के लिए प्लेटफार्म नम्बर 01 पर न जाते हुए प्लेटफार्म नम्बर 02 का प्रयोग कर रेल्वे स्टेशन पर पहुँचे।
पार्किंग स्थल
मिलन तिराहा पेट्रोल पम्प के पास पार्किंग-01- विदिशा रोड, ईसागढ रोड से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को मिलन तिराहा पेट्रोल पम्प के पास पार्किंग नम्बर 01 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
पुराना पोस्ट ऑफिस परिसर पार्किंग-02-रेल्वे स्टेशन प्लेट फॉर्म नम्बर 01 से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को पुराना पोस्ट ऑफिस पार्किंग नम्बर 02 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
पुराना रेस्ट हाउस परिसर पार्किंग-03-रेल्वे स्टेशन प्लेट फॉर्म नम्बर 01 से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को पुराना रेस्ट हाउस परिसर पार्किंग नम्बर 03 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
पुराना न्यायालय परिसर पार्किंग-04-पुराना बाजार से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को पुराना न्यायालय परिसर पार्किंग नम्बर 04 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
रामलीला मंच के पास सुभाषगंज पार्किंग-05-इन्द्रा पार्क से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को रामलीला मंच के पास सुभाषगंज पार्किंग नम्बर 05 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
गउशाला रोड वर्धमान स्कूल के सामने खाली जगह पार्किंग-06-इन्द्रा पार्क से आने वाले वाहन चालक आपने वाहनों को गउशाला रोड वर्धमान स्कूल के सामने खाली जगह पर पार्किंग नम्बर 06 में अपने वाहनों को पार्क कर पैदल बाजार के लिए प्रस्थान करेंगें।
सभी वाहन चालकों से यातायात पुलिस अनुरोध करती है कृपया त्यौहार के समय यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित किए गए उपरोक्तानुसार प्लान के अनुसार ही अपने वाहनों को पार्किंग स्थल में पार्क कर यातायात व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करे।
अशोकनगर से मोहन जाटव
की रिपोर्ट इंडियन टीवीन्यूज़