✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 875 नागरिक हुये लाभान्वित
कटनी – राष्ट्रीय आयुष मिशन म.प्र. के निर्देश पर “मौसमी बीमारियों में आयुष सेवायें” थीम के तहत जिले में स्थित 18 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बदलते मौसम से संबंधित रोगों की जांच, प्रकृति परीक्षण, उत्तम स्वास्थ्य हेतु आहार विहार, मौसमी बदलाव से होने वाले रोगों के उपचार की समीक्षा, योगाभ्यास, नियंत्रण एवं स्वास्थ्य संबंधी देखभाल एवं दिनचर्या आदि के लिए प्रेरित किया गया एवं निःशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में कुल 875 नागरिकों को लाभांवित किया गया।
ज़िला आयुष अधिकारी डॉ० आशीष रेजा ने बताया कि यह शिविर खरखरी, खितौली, गणेशपुर, भुड़सा, देवराकला, कारीतलाई, गैरतलाई, चरगवां, खम्हरिया, देवगांव, रैपुरा, भैंसवाही, गुरजीकला, पिपरौंध, कुठिया मेहगवां, बरनमेहगवां, मुरवारी एवं कछगवां जोबा, में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आभार व्यक्त किया।