इंडिया टीवी न्यूज़ रिपोर्टर डा, शाहनवाज
बिजनौर के थाना क्षेत्र चांदपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की सर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जयपाल सिंह पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम किरतपुर के रूप में हुई है। जयपाल सिंह घर के बरामदे में सो रहे थे। उसी समय हत्यारे ने उन्हें मौत की नींद सुला दिया।गुरुवार सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो घटना का पता चला। हत्या की ख़बर से गांव में सनसनी फैल गई। सीओ चांदपुर ने स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच पड़ताल में जुट गई है।घटना चांदपुर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार सुबह हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। यहां गांव किरतपुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की सर पर वार कर हत्या कर दी गई।घटना के समय मृतक बुजुर्ग जयपाल सिंह अपने घेर के खुले बरामदे में चारपाई पर सौ रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात ही गांव में परिवार के लोगों की शराब को लेकर गांव के युवक से बोलचाल हो गई थी। उसके बाद सभी लोग अपने-अपने घरों को चले गए। सुबह तड़के हत्या की घटना का पता चला।उनकी हत्या से परिवार में हड़कंप मच गया है। मृतक के बेटे अतुल ने बताया कि रात गांव के ही एक व्यक्ति से बोलचाल हो गई थी वह शराब पीकर बोल रहा था उसके बाद हम घर आ गए रात 12 बजे के बाद उनके पिता को मार दिया गया। हमने उसी के खिलाफ नामजद शिकायत की है।मामले में हल्का इंचार्ज कादिर खान ने हत्या की पुष्टि की बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति घेर मे सो रहे थे उनके सर पर वार कर हत्या कर दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे ने तहरीर दी है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।