इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव/ कैलादेवी करौली राजस्थान।
करौली जिले के कैलादेवी मंदिर में दीपावली पर दर्शनार्थियों की भारी भीड़ देखी गई और सभी ने केला मैया के दर्शन किए एवं खुशहाली की कामना की वहीं कैलादवी क्षेत्र में दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही कैलादेवी के बाजार में रौनक देखी गई, जहां लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की पूजा के लिए पूजन सामग्री, दीपक, मिठाइयां और सजावट का सामान खरीदा एवं दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शाम होते ही पूरा कैलादेवी कस्बा रोशनी और दीपों से जगमगा उठा। मुख्य बाजार, बड़ी धर्मशाला केला मैया का मंदिर,पुरा, बस स्टैंड, कालीसिल घाट और मोहल्लों की गलियां रंग-बिरंगी लाइट की रोशनी व दीपकों से सजी हुई नजर आई। महिलाओं ने घरों में दीप प्रज्वलित कर परिवार के साथ लक्ष्मी -गणेश की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मिठाइयां बांटी गई और बच्चों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। और पूरे कस्बे में उत्सव का माहौल रहा, जहां युवाओं और महिलाओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी एवं लोगों ने अपने परिचितों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से मिलकर शुभ दीपावली की बधाई दी और बड़ों ने छोटों को आशीर्वाद दिया एवं उनके सुख-समृद्धि की कामना की तथा त्योहार के अवसर पर पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर निगरानी रखी।